लेटेस्ट न्यूज़

नियमों के खिलाफ जाते हुए नोएडा के 45 स्कूलों ने फीस में की 7.23% की बढ़ोतरी? जिला प्रशासन को शिकायतें मिली तो अब ये हुआ

UP News: नोएडा में स्कूलों की फीस को लेकर एक बार फिर विवाद हुआ है. जिला प्रशासन के पास 45 स्कूलों की शिकायत सामने आई है. आरोप है स्कूल नियम के खिलाफ जा रहे हैं.

ADVERTISEMENT

Noida, Noida school fee, Noida school fees, Noida school, Noida news, Noida hindi news, school fees, noida school fees news, up news, नोएडा, नोएडा स्कूल
UP News
social share
google news

UP News: गौतम बुद्ध नगर-नोएडा में स्कूलों की फीस का मामला बढ़ गया है. फीस वृद्धि को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. जिला प्रशासन ने स्कूलों को नोटिस जारी किया है. करीब 45 स्कूलों को ये नोटिस जारी किए गए हैं. नोटिस में कहा गया है कि स्कूलों ने जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी के आदेशों के उल्लंघन किया है. 7.23% से ज्यादा फीस बढ़ाना नियम के खिलाफ है. बता दें कि जिला फीस रेगुलेटरी कमेटी की अध्यक्ष जिलाधिकारी होती हैं.