UPTak Baithak Logo

राम मंदिर कथित चढ़ावा चोरी के बीच योगी आदित्यनाथ के समर्थन में उतरे शंकराचार्य, जानिए क्या बोले?

ADVERTISEMENT

UP News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर विवाद के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक प्रशासनिक फैसले की तारीफ कर सबको चौंका दिया. हालांकि उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट और जांच प्रक्रिया पर कई सवाल भी उठाए.

social share
Google CTA

UP News: ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच अक्सर बयानबाजी और टकराव की खबरें चर्चा में रहती हैं. लेकिन इस बार शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री योगी की खुलकर तारीफ कर सबको चौंका दिया है. राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा अनियमितता विवाद के बीच आया यह बयान राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है.