UPTak Baithak Logo

मेरठ से लखनऊ, कानपुर से प्रयागराज.... अब फ्री में हो जाएगी यात्रा! यूपी में इन महिलाओं को योगी सरकार ने दी सौगात

उत्तर प्रदेश में 60 साल से अधिक उम्र की मूल निवासी महिलाओं के लिए यूपी रोडवेज की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा 28 अगस्त से लागू हो गई है. ‘लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को आधार या वोटर आईडी दिखाने पर ETIM मशीन से शून्य मूल्य का टिकट मिलेगा.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

उत्तर प्रदेश में अब 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को यूपी रोडवेज की साधारण बसों में सफर के लिए किराया नहीं देना होगा. योगी सरकार ने 'लोकमाता अहिल्या बाई मातृ शक्ति यात्रा योजना' के तहत नई सुविधा 28 अगस्त से लागू कर दी है.