संतकबीर नगर में युवक की गला रेतकर हत्या... आरोपी नासिर का भीड़ ने फूंका घर, इलाके में पुलिस बल तैनात
ADVERTISEMENT
Sant Kabir Nagar Murder Case: संत कबीर नगर के बखीरा क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक आनंद कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है. परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते नासिर पर हत्या का आरोप लगाया है.
Sant Kabir Nagar Murder Case: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले से एक बेहद खौफनाक और सनसनीखेज वारदात सामने आई है. बखीरा थाना क्षेत्र के बबनी चौराहे पर गुरुवार देर शाम एक 26 वर्षीय दलित (SC) युवक की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई है. परिजनों ने इस हत्या का आरोप नासिर नाम के युवक पर लगाया है. इस नृशंस हत्याकांड के बाद पूरे इलाके में भारी तनाव है. आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर तोड़फोड़ करते हुए मुख्य आरोपी नासिर के घर और कई गुमटियों को आग के हवाले कर दिया. इलाके में तनाव को बढ़ता देख कई आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मुस्तैद हैं.