लेटेस्ट न्यूज़

Barabanki News: बाराबंकी में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, कई लोगों व पशुओं को भी काटा

Barabanki Stray Dog attack case: बाराबंकी के मोकलापुर गांव में एक आवारा कुत्ते ने 75 वर्षीय वृद्ध पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. कुत्ते ने कई अन्य ग्रामीणों और चार पशुओं को भी काट लिया, जिससे गांव में दहशत फैल गई. घायल वृद्ध का अस्पताल में उपचार किया गया और उन्हें एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई.

ADVERTISEMENT

बाराबंकी में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, कई लोगों व पशुओं को भी काटा
बाराबंकी में घर के बाहर बैठे वृद्ध पर आवारा कुत्ते ने किया हमला, गंभीर रूप से घायल, कई लोगों व पशुओं को भी काटा
social share
google news

Barabanki News: बाराबंकी जिले के तहसील फतेहपुर क्षेत्र के अंतर्गत थाना मोहम्मदपुर खाला के ग्राम मोकलापुर में शुक्रवार शाम करीब 4 बजे एक आवारा कुत्ते ने घर के बाहर बैठे वृद्ध पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना से गांव में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया. बताया जाता है कि उसी कुत्ते ने गांव के अन्य लोगों तथा पशुओं को भी काटकर जख्मी कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मोकलापुर निवासी अवधराम (75 वर्ष) पुत्र गजोधर अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी दौरान अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंच गया और उन पर हमला कर दिया. कुत्ते ने वृद्ध को कई जगह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर से काफी खून बहने लगा. अवधराम की चीख-पुकार सुनकर घर के अंदर मौजूद परिजन तुरंत बाहर दौड़े और किसी तरह कुत्ते के चंगुल से उन्हें छुड़ाया. वृद्ध की हालत गंभीर देखते हुए उनके पुत्र राम सहारे ने बिना देर किए निजी वाहन से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर पहुंचाया. वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अवधेश कुमार कौशल ने तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया. चिकित्सक ने बताया कि कुत्ते के काटने से घाव काफी गहरे हो गए थे, जिसके चलते टांके लगाए गए तथा एंटी रेबीज वैक्सीन भी लगाई गई. चिकित्सकों ने वृद्ध को आवश्यक सावधानियां बरतने और समय पर सभी टीके लगवाने की सलाह दी है. परिजनों के अनुसार हमलावर कुत्ते को ग्रामीणों ने किसी तरह गांव से भगाया, लेकिन उससे पहले वह कई अन्य लोगों को भी काट चुका था. बताया गया कि कुत्ते ने गांव के विनय के तीन वर्षीय पुत्र सहित एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला और एक अन्य ग्रामीण को भी काटकर घायल कर दिया. इतना ही नहीं, गांव के बाहर बंधे चार पशुओं को भी कुत्ते ने काटकर जख्मी कर दिया.