राम मंदिर में 10 करोड़ की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कैसे हुई बड़ी चूक...जांच एजेंसियां हर स्तर पर कर रही पड़ताल
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Investigation: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच तेज हो गई है. सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सिस्टम, पास प्रणाली और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की जा रही है.
Ram Mandir Investigation: अयोध्या स्थित श्री राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़ी कथित अनियमितताओं को लेकर जांच लगातार आगे बढ़ रही है. जांच एजेंसियां अब केवल कुछ व्यक्तियों तक सीमित न रहकर मंदिर की पूरी सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी सिस्टम, पासिंग व्यवस्था और प्रशासनिक प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा कर रही हैं. लगभग ₹10 करोड़ की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद सामने आई कथित चूक ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.