लेटेस्ट न्यूज़

Ballia News: शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Ballia Woman Harassment Case: बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. आरोप है कि युवती के गर्भवती होने पर आरोपी ने गर्भपात का दबाव बनाया और शादी से इनकार कर दिया. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया.

ADVERTISEMENT

शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
शादी का झांसा देकर युवती से बनाया शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार
social share
Google CTA

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया में भीमपुरा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक शोषण करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने न केवल युवती को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ संबंध बनाए, बल्कि युवती के गर्भवती होने पर गर्भपात कराने का दबाव भी बनाया. पुलिस ने युवती की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है.