लेटेस्ट न्यूज़

पैसे देने के बहाने बुलाया था… कानपुर में गोलू सिंह के कपड़े उतारकर इसाक और नदीम ने उसे मार डाला? पत्नी ने रो-रोकर की बस ये मांग

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में भूसे के बकाया पैसे को लेकर युवक की हत्या के आरोप, परिजनों के विरोध और पुलिस जांच के बीच मामला चर्चा में है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

ADVERTISEMENT

Kanpur Crime News
Kanpur Crime News
social share
google news

Kanpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड बाद अब कानपुर में भी एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है. महाराजपुर थाना क्षेत्र में सिर्फ भूसे का बकाया पैसा मांगने पर दूसरे समुदाय के दबंगों ने एक सोनू सिंह नाम के एक युवक को अगवा कर लिया. आरोप है कि आरोपियों ने गोलू सिंह को पूरी तरह नग्न करके बेरहमी से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया और शव को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए. इस ऑन-क्राइम वारदात के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया है. आक्रोशित परिजनों ने हत्यारोपियों की तुरंत गिरफ्तारी न होने तक शव उठाने से साफ इनकार कर दिया है. साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सख्त न्याय की मांग की है.