लेटेस्ट न्यूज़

मजदूरी का पैसा लेने गया था 'गोलू', मिली मौत!... कानपुर के महाराजपुर में हत्या से मचा हड़कंप

ADVERTISEMENT

Kanpur Murder Case: कानपुर के महाराजपुर में मजदूरी का पैसा मांगने पर युवक गोलू सिंह की हत्या की गई है. 15 जून से लापता गोलू का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ है. परिजनों ने हत्या का आरोप गांव के कुछ लोगों पर लगाया है.

social share
google news

Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. महाराजपुर इलाके में रहने वाले गोलू सिंह की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. परिजनों का आरोप है कि गोलू ने अपनी मेहनत और मजदूरी के पैसे मांगे थे, जिसकी कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी है. जानकारी के मुताबिक, 15 जून को गोलू लापता हो गया था. हालांकि तीन दिन बाद बेटे की मौत की खबर परिजनों को मिली, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया है. महज 2 साल पहले ही गोलू की शादी हुई थी. अब मृतक का परिवार सीएम योगी आदित्यनाथ से इंसाफ की गुहार लगा रहा है.