लेटेस्ट न्यूज़

वारणसी के दालमंडी में इन 6 मस्जिदों पर चलेगा बुलडोजर? आ गई हर एक की लिस्ट

Daalmandi Road Widening: काशी विश्वनाथ धाम के वैकल्पिक मार्ग के लिए दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है. प्रशासन ने 5 मस्जिदों की पैमाइश पूरी कर ली है. 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए ध्वस्तीकरण तेज है.

ADVERTISEMENT

Daalmandi Road Widening:
Daalmandi Road Widening:
social share
google news

Daalmandi Road Widening: काशी विश्वनाथ धाम के लिए बनाए जा रहे वैकल्पिक मार्ग के तहत वाराणसी के मुस्लिम बहुल इलाके दालमंडी के चौड़ीकरण का काम अब अंतिम दौर में पहुंच गया है. इस चौड़ीकरण परियोजना की जद में आने वाली 6 मस्जिदों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है. इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग, वाराणसी विकास प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 मस्जिदों के अंदर और बाहर बकायदा फीता डालकर पैमाइश की. इस अचानक हुई कार्रवाई से पूरे दालमंडी इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया जिसके बाद एहतियातन पीएसी और आरआरएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया है.