Raebareli News: रायबरेली में घर की बहू ही निकली चोरी की मास्टरमाइंड, प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर की थी 6 लाख की चोरी, तीन गिरफ्तार
Raebareli Crime News:रायबरेली में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. प्रेमी के प्यार में अंधी बहू ने अपने ही ससुराल में लाखों की चोरी की साजिश रची.पुलिस जांच में पूरा राज खुल गया और बहू, उसके प्रेमी व साथी को गिरफ्तार कर करीब 6 लाख रुपये का माल बरामद कर लिया गया.
ADVERTISEMENT

रायबरेली में घर की बहू ही निकली चोरी की मास्टरमाइंड, प्रेमी व उसके साथी संग मिलकर की थी 6 लाख की चोरी; तीन गिरफ्तार
Raebareli Crime News: 'घर का भेदी लंका ढाए' वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी, लेकिन रायबरेली के डीह इलाके में जो हुआ, उसने इस कहावत को भी पीछे छोड़ दिया. जिस बहू को ससुर ने बड़े चाव से घर की लक्ष्मी बनाकर चौखट के पार लाया था, वही बहू अपने यार के इश्क में ऐसी अंधी हुई कि उसने ससुर के ही आशियाने को लूटने की खौफनाक साजिश रच डाली. डीह थाना पुलिस ने एक ऐसी सनसनीखेज चोरी की वारदात का पर्दाफाश किया है, जिसके तार किसी और से नहीं, बल्कि घर की सगी पुत्रवधू से जुड़े थे. पुलिस ने कलयुगी बहू, उसके आशिक और एक अन्य साथी को दबोचकर उनके पास से करीब 6 लाख रुपये के जेवरात और नकदी बरामद कर ली है.