लेटेस्ट न्यूज़

Ghazipur News: दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप

Ghazipur News: रहस्यमय परिस्थितियों में विवाहिता के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया है. पिता ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बेटी की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका जताई है. पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर जांच में जुटी है, जबकि मासूम बेटी मां की राह देख रही है.

ADVERTISEMENT

 दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
दो वर्षीय बेटी को छोड़ रहस्यमय ढंग से लापता हुई विवाहिता, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
social share
google news

Ghazipur Crime News: दिलदारनगर थाना क्षेत्र के अरंगी गांव की एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है. विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कारवाई की मांग की है. बिहार के बक्सर जनपद के राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नागपुर गांव निवासी वीर प्रकाश राम ने थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वर्ष 2022 में अपनी पुत्री लिशा प्रकाश उर्फ बिंदू का विवाह अरंगी गांव निवासी जितेंद्र कुमार के साथ किया था. आरोप है कि विवाह के बाद ससुराल पक्ष ने दहेज के रूप में एक लाख रुपये की मांग शुरू कर दी और मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा.