लेटेस्ट न्यूज़

Gonda News: भीषण गर्मी से तप रहा गोंडा, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

Gonda Weather Alert: गोंडा में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण सड़कों व बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है. मौसम विभाग ने फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना कम जताई है.

ADVERTISEMENT

भीषण गर्मी से तप रहा गोंडा, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
भीषण गर्मी से तप रहा गोंडा, 41 डिग्री तापमान ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
social share
Google CTA

Gonda Heatwave Alert: जनपद में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है. तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है. तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग दिन के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिससे शहर और कस्बों की प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है.