अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी से मचा बवाल...800 CCTV कैमरों के बावजूद कैसे हुई गड़बड़ी? जानें नृपेंद्र मिश्रा ने क्या बताया
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को लेकर विवाद गहरा गया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है, जबकि सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ और एफआईआर दर्ज न होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमी मंदिर में चंदे और चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों ने नया विवाद खड़ा कर दिया है. मामले की जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन किया जा चुका है, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है. इसी वजह से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद कथित चोरी कैसे हुई, यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है. वहीं सीसीटीवी फुटेज से छेड़छाड़ और रिकॉर्डिंग हटाए जाने के आरोपों ने मामले को और गंभीर बना दिया है.