Gonda News: मुख्यमंत्री के गोण्डा आगमन पर सपा नेता सुभाष गौतम को पुलिस ने किया नजरबंद, घर पर तैनात रहा प्रशासन
Yogi Adityanath Gonda Tour: गोण्डा में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौतम को पुलिस प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया. सुभाष गौतम ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए विरोध जताया. वहीं प्रशासन का कहना है कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियातन यह कदम उठाया गया.
ADVERTISEMENT

मुख्यमंत्री के गोण्डा आगमन पर सपा नेता सुभाष गौतम को पुलिस ने किया नजरबंद, घर पर तैनात रहा प्रशासन
Gonda News: जनपद गोण्डा में आज माननीय मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान समाजवादी पार्टी के लोकसभा क्षेत्र के जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौतम को पुलिस प्रशासन द्वारा उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया. जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए सुभाष गौतम के घर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया और उनके आवागमन पर रोक लगा दी.