Gonda News: पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला पुजारी गिरफ्तार, गोंडा-बहराइच समेत कई जिलों में फैला था ठगी का नेटवर्क
Fake Priest Arrested Gonda: गोंडा पुलिस ने पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से लाखों रुपये और जेवरात ठगने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसके कब्जे से 26.95 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं. जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह भय और अंधविश्वास का सहारा लेकर कई जिलों में लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था.
ADVERTISEMENT

पूजा-पाठ और तंत्र-मंत्र के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला 'पुजारी' गिरफ्तार, गोंडा-बहराइच समेत कई जिलों में फैला था ठगी का नेटवर्क
Gonda Crime News: पूजा-पाठ, तंत्र-मंत्र और विशेष अनुष्ठान के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर लाखों रुपये और जेवरात हड़पने वाले गिरोह के मुख्य आरोपी को गोंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. थाना कोतवाली मनकापुर पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी शफीक अली उर्फ बड़े पुजारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 26 लाख 95 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं.