लेटेस्ट न्यूज़

यूपी में आरटीओ के चक्कर कम हुए, योगी सरकार ने परिवहन सेवाओं को बनाया स्मार्ट और ऑनलाइन

उत्तर प्रदेश में परिवहन विभाग की सेवाएं तेजी से डिजिटल हो रही हैं. वाहन और सारथी पोर्टल के जरिए 49 सेवाएं अब फेसलेस और कॉन्टैक्टलेस मोड में उपलब्ध हैं, जिससे लोग घर बैठे वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस को नई पहचान मिली है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रदेश का परिवहन विभाग बनकर उभरा है, जहां तकनीक के व्यापक उपयोग से सेवाओं को पारदर्शी, सरल और नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाया गया है। डिजिटल माध्यमों के जरिए वाहन पंजीकरण, ड्राइविंग लाइसेंस, कर भुगतान और अन्य सेवाओं की प्रक्रिया पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और तेज हो गई है।