UP Weather Update: यूपी में 24 जून से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट
UP Weather Update: यूपी में 24 जून से मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, तीखी धूप और उमस से बेहाल लोगों के लिए राहतभरी खबर है. मौसम विभाग ने राज्य में प्री-मानसून और मानसूनी हवाओं के दोबारा सक्रिय होने का नया अपडेट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, आगामी 24 जून से राज्य के मौसम में बड़ा यू-टर्न आने वाला है जिसके तहत विशेषकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं.