'राम मंदिर परिसर का प्रबंधन अनुभवी व्यक्ति को सौंपना चाहिए'... चंदा विवाद पर बोले नृपेंद्र मिश्रा, दिए कई सुझाव
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या के राम मंदिर चंदे की कथित चोरी के आरोपों के बीच राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मंदिर ट्रस्ट के कामकाज पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिसर में 1500 लोग बिना किसी लिखित आदेश और जवाबदेही के काम कर रहे हैं.
Ram Mandir Donation Controversy: उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मामला लगातार गरमाता जा रहा है. अखिलेश यादव के आरोपों और सीएम योगी द्वारा एसआईटी (SIT) गठन के बाद अब इस मामले में एक बड़ा बयान सामने आया है. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने 'इंडिया टुडे ग्रुप' से बातचीत में मंदिर ट्रस्ट के मौजूदा प्रबंधन पर कई सवाल खड़े किए हैं और इसे पूरी तरह से अनौपचारिक बताया है. उन्होंने इस व्यवस्था को तुरंत एक औपचारिक ढांचे में ढालने की वकालत की है.