Amethi News: राकेश प्रताप सिंह का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले, समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर सपा
Amethi Samajwadi Party Crisis: अमेठी के पूर्व विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में कार्यकर्ताओं और पुराने नेताओं की उपेक्षा हो रही है. राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया कि सपा अपनी मूल विचारधारा से भटक चुकी है और भविष्य में उसे बड़ा राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.
ADVERTISEMENT

राकेश प्रताप सिंह का अखिलेश पर बड़ा हमला, बोले- ‘समाप्तवादी पार्टी’ बनने की राह पर सपा
Amethi News: गौरीगंज सदर से पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी छोड़ चुके राकेश प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट के जरिए सपा और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा सियासी हमला बोला है. उन्होंने दावा किया कि पार्टी में नाराजगी सिर्फ सांसदों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई विधायक, पदाधिकारी और वर्षों से झंडा उठाकर चलने वाले कार्यकर्ता भी खुद को उपेक्षित और असहाय महसूस कर रहे हैं तथा सही समय का इंतजार कर रहे हैं.