लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: मानसून को लेकर आ गया नया अपडेट, कल इन जिलों में होगी झमाझम बारिश!

उत्तर प्रदेश में मानसून 25 से 30 जून के बीच दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी यूपी में 25-27 जून, मध्य यूपी में 27-29 जून और पश्चिमी यूपी में 29 जून से 2 जुलाई के बीच मानसून पहुंचने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच लोग मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक मौसमी द्रोणी (टर्फ रेखा) पंजाब से हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए बिहार तक बनी हुई है. इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण की सक्रियता के कारण राज्य के मौसम में बदलाव देखा जा रहा है.