लेटेस्ट न्यूज़

अखिलेश की पार्टी में होने वाली है बड़ी टूट? इन 2 सपा सांसदों ने भाजपा में शामिल होने के दावों पर तोड़ी चुप्पी!

समाजवादी पार्टी के सांसद आनंद भदौरिया और उत्कर्ष वर्मा ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. दोनों नेताओं ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों को फर्जी बताते हुए पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

लखीमपुर खीरी: समाजवादी पार्टी के दो सांसदों ने अपने भाजपा में शामिल होने की खबरों का पूरी तरह खंडन किया है. धौरहरा से सपा सांसद आनंद भदौरिया और खीरी से सांसद उत्कर्ष वर्मा ने इन दावों को पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है. उन्होंने एक फेसबुक पेज पर फैलाई जा रही इस खबर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.