सीएम योगी की पहल... पूर्वांचल में कैसे 12 हजार महिलाएं बनीं लखपति दीदी? अब सीधे खाते में आता है पैसा
पूर्वांचल के 7 जिलों में करीब 50 हजार महिलाएं मोबाइल ऐप के जरिए डेयरी कारोबार संभाल रही हैं. डिजिटल डेयरी नेटवर्क की मदद से हर दिन 2 लाख लीटर से अधिक दूध का कारोबार हो रहा है और भुगतान सीधे बैंक खातों में पहुंच रहा है.
ADVERTISEMENT

पूर्वांचल के गांवों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. यहां की ग्रामीण महिलाएं अब पारंपरिक तरीकों को छोड़ डिजिटल तौर-तरीकों से डेयरी कारोबार चला रही हैं.