लेटेस्ट न्यूज़

योगी सरकार में बिजली व्यवस्था हुई और मजबूत, 1448 कर्मचारी तीन पालियों में 24×7 उपभोक्ताओं की सेवा में तैनात

उत्तर प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं के लिए 1912 हेल्पलाइन सेवा पहले से अधिक तेज और प्रभावी हुई है. यूपीपीसीएल के अनुसार, अब कॉल हैंडलिंग का समय 4 मिनट से घटकर 30 सेकंड और कॉल वेटिंग टाइम 3 मिनट से घटकर 49 सेकंड रह गया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था लगातार आधुनिक, पारदर्शी और उपभोक्ता-केंद्रित होती जा रही है। इसी दिशा में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) द्वारा संचालित एकीकृत उपभोक्ता कॉल सेंटर (यूसीसीसी-1912) विद्युत उपभोक्ताओं के लिए भरोसेमंद और प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। योगी सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।