NEET 2026 छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी! 21 जून को भारतीय रेलवे इस रुट पर चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेन, देखें पूरा शेड्यूल व टाइमिंग
NEET 2026 परीक्षा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने 21 जून को गोरखपुर-लखनऊ के बीच 4 ट्रेने अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. इन ट्रेनों में कुल 12 कोच होंगे, जिससे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी.
ADVERTISEMENT

NEET 2026 Exam Railway Special Train
NEET 2026 Exam Railway Special Train: नीट 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए भारतीय रेलवे ने बड़ी राहत दी है. पूर्वोत्तर रेलवे (NER) के लखनऊ मंडल ने 21 जून 2026 को गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है. रेलवे का उद्देश्य परीक्षा देने जा रहे छात्रों को समय पर उनके परीक्षा केंद्र तक पहुंचाना और भीड़भाड़ के बीच यात्रा को आसान बनाना है. इन विशेष ट्रेनों में सभी कोच अनारक्षित होंगे, जिससे बिना आरक्षण वाले परीक्षार्थी भी यात्रा कर सकेंगे.