IPS आशुतोष मिश्रा की 91 साल की मां की घर में मिली संदिग्ध लाश, गायब मिले शरीर के पहने हुए गहने
IPS अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 वर्षीय मां की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई.घर से शव मिलने और गहने गायब होने पर पुलिस ने जांच शुरू की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी.
ADVERTISEMENT

IPS officer Ashutosh Mishra
उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. लखनऊ में तैनात प्रमोटी आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की 91 साल की वृद्ध मां की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. IPS की मां का शव घर के भीतर संदिग्ध हालात में मिला जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से छानबीन कर रही है.
