प्रभु मुझे कलंक और दाग से बचाओ...बदनामी के डर से इमोशनल हुए पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ‘भोजपुरी बवाल’ शो में अपनी निजी जिंदगी और विवादों पर भावुक नजर आए. उन्होंने बदनामी से बचाने की भगवान से प्रार्थना की. शो में उनके राजनीतिक सफर, आसनसोल टिकट विवाद और निजी जिंदगी पर भी चर्चा हुई.
ADVERTISEMENT

Pawan Singh
भोजपुरी सिनेमा का चर्चित रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों शो के कंटेंट से ज्यादा सितारों के आपसी विवादों को लेकर सुर्खियों में बना हुआ है. शो में आम्रपाली दुबे,दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, काजल राघवानी और राजनीति से जुड़े चर्चित चेहरे तेज प्रताप यादव नजर आ रहे हैं. इसी बीच शो के नए एपिसोड से भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का एक इमोशनल वीडियो सामने आया है जिसमें वे बदनामी और विवादों से डरते हुए कैमरे के सामने इमोशनल होते नजर आए.
