लेटेस्ट न्यूज़

मेरठ कैंट में बीजेपी को हरा पाना है मुश्किल, 30 सालों से नहीं बदला नतीजा!

UP Kiska: मेरठ कैंट में तीन दशकों से बीजेपी का दबदबा कायम है. विकास कार्यों और मजबूत सामाजिक समीकरण के बीच 2027 में बसपा चुनौती देने की तैयारी में है. क्या बीजेपी अपना अभेद्य किला बचा पाएगी?

ADVERTISEMENT

Meerut Cantt VidhanSabha
Meerut Cantt VidhanSabha
social share
Google CTA

Meerut Cantt VidhanSabha 2027: उत्तर प्रदेश की राजनीति में कई ऐसी सीटें हैं जिन्हें किसी खास पार्टी का गढ़ माना जाता है.लेकिन मेरठ कैंट विधानसभा सीट का इतिहास थोड़ा अलग और अनूठा है. प्रदेश में सरकार चाहे किसी भी दल की रही हो सपा, बसपा या कांग्रेस मेरठ कैंट सीट पर बीते तीन दशकों से सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का ही परचम लहराता आया है.