लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather: यूपी में 17 अगस्त को होगी भारी बारिश! IMD ने इन 50 से ज्यादा जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

UP Weather: उत्तर प्रदेश में 17 अगस्त को भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है. IMD ने 26 जिलों में ऑरेंज और 31 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP Weather: उत्तर प्रदेश में बादलों का बरसना लगातार जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 17 अगस्त के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. IMD की ताजा रिपोर्ट में पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम बेहद खराब रहने की आशंका जताई गई है. बारिश के इस अलर्ट को देखते हुए मौसम विभाग ने सूबे के 26 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' और 31 जिलों में 'येलो अलर्ट' जारी किया है.