लेटेस्ट न्यूज़

Mood kya hai Sonbhadra: क्या सोनभद्र में 2027 में हैट्रिक लगा पाएगी BJP? पत्रकारों ने बता दिया पूरी समीकरण

Mood Kya Hai Sonbhadra: सोनभद्र की चारों विधानसभा सीटों पर 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की राह मुश्किल दिख रही है. आदिवासी असंतोष, जमीन मुआवजा, बेरोजगारी और स्थानीय विधायकों से नाराजगी पार्टी की चुनौती बढ़ा रही है.

ADVERTISEMENT

Mood kya hai Sonbhadra
Mood kya hai Sonbhadra
social share
Google CTA

Mood kya hai Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के आदिवासी बहुल और औद्योगिक महत्व वाले सोनभद्र जिले में आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गरमाने लगा है. 2017 और 2022 के चुनावों में लगातार जिले की चारों सीटों (सदर, घोरावल, ओबरा और दुद्धी) पर दबदबा बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लिए इस बार राह आसान नहीं दिख रही है.