UPTak Baithak Logo

17 और 24 अगस्त को बंद रहेंगे इस जिले के सभी स्कूल, प्रशासन ने जारी किया आदेश

Bareilly News: बरेली में प्रशासन ने स्कूलों की छुट्टी और समय को लेकर एक नया आदेश जारी किया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए सावन के तीसरे और चौथे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

School will be Closed: सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बरेली जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है. कांवड़ियों की भीड़, संभावित ट्रैफिक जाम और रूट डायवर्जन के कारण तीसरे और चौथे सोमवार को जिले के सभी परिषदीय (सरकारी) स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया गया है. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की ओर से जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशों पर यह आधिकारिक आदेश जारी किया गया है.