बहनों को छेड़छाड़ से बचाने पर भाई का विरोध करना पड़ा भारी..., संत कबीर नगर में नासिर अली ने दलित युवक आनंद को मौत के घाट उतारा!
Sant Kabir Nagar Murder Case: संत कबीर नगर में बहनों से कथित छेड़छाड़ का विरोध करने पर 26 वर्षीय दलित युवक आनंद की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया.
ADVERTISEMENT

Sant Kabir Nagar Dalit Youth Anand Murder Case
Sant Kabir Nagar Dalit Youth Anand Murder Case: उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में 26 वर्षीय दलित युवक आनंद की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि आनंद ने अपने परिवार की बहनों के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग तथा भीम आर्मी के कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर सामने आए. हालात को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी. परिजनों ने पहले अंतिम संस्कार रोक दिया था, लेकिन प्रशासन के समझाने के बाद अंतिम संस्कार कराया गया.