लेटेस्ट न्यूज़

'सोने का सोना, चांदी की चांदी करें...', राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच CM योगी के अयोध्या दौरे पर अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साधा निशाना!

Akhilesh Yadav Statement: राम मंदिर चढ़ावा विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमा गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे के बाद समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर कई सवाल उठाए, जबकि सीएम योगी ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच एसआईटी कर रही है और बिना सबूत बयानबाजी से बचना चाहिए.

ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav Statement On CM Yogi
Akhilesh Yadav Statement On CM Yogi (Photo: AI)
social share
google news

Akhilesh Yadav Statement On CM Yogi: राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत लगातार गर्म होती जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे और वहां दिए गए बयान के बाद अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए कई सवाल उठाए हैं. अखिलेश ने मुख्यमंत्री के भाषण, एसआईटी की जांच और अयोध्या दौरे के समय को लेकर सवाल खड़े किए हैं. वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मामले की जांच एसआईटी कर रही है, इसलिए बिना तथ्यों के किसी भी तरह की बयानबाजी नहीं होनी चाहिए.