लेटेस्ट न्यूज़

गंगा एक्सप्रेव पर ड्यूटी कर रहे हेड कांस्टेबल जय भगवान की गैर मौजूदगी पर उठे सवाल को उन्होंने सुना दी 'पॉटी' वाली गजब कहानी, मचा बवाल

संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी से गायब हेड कांस्टेबल और ट्रैफिक प्रभारी के बीच 'पॉटी' को लेकर हुआ विवाद चर्चा में है. अभद्र भाषा और भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दिए हैं.

ADVERTISEMENT

Sambhal News
Sambhal News
social share
google news

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के ठीक बाद पुलिस विभाग के अंदर एक अजीबो-गरीब विवाद खड़ा हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गंगा एक्सप्रेसवे उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर संभल के लहरावन इंटरचेंज पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई थी ताकि वाहनों का प्रवेश रोका जा सके. मंगलवार को दोपहर करीब 12:30 बजे जब ट्रैफिक पुलिस प्रभारी दुष्यंत बालियान ड्यूटी चेक करने पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जय भगवान वहां मौजूद नहीं थे. इस पर TSI ने तुरंत उनकी गैर-हाजिरी की रपट लिख दी. जब सिपाही वापस लौटा तो उसने दावा किया कि पेट खराब होने के कारण वह पास के पेट्रोल पंप पर शौच (पॉटी) करने गया था. हेड कांस्टेबल का आरोप है कि जब उसने अपनी मजबूरी बताई तो प्रभारी दुष्यंत बालियान ने फोन पर भड़कते हुए कहा कि 'मैंने तेरी पॉटी का ठेका नहीं ले रखा है, अपनी आमद दर्ज कराओ.'