बिजनौर में साइबर ठगों के डर से मोनिका ने दे दी जान? डायरी में मिले आखिरी नोट से सामने आई पूरी कहानी
Digital Arrest Case: बिजनौर में डिजिटल अरेस्ट के डर से दो मासूम बच्चियों की मां ने आत्महत्या कर ली. चौंकाने वाली बात यह है कि अंतिम संस्कार के दौरान भी साइबर ठगों ने परिजनों को वीडियो कॉल कर धमकियां दीं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ADVERTISEMENT

Digital Arrest Case
Digital Arrest Case: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में साइबर बुलिंग और मानसिक उत्पीड़न की एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है. ऑनलाइन ठगों के जाल में फंसी 28 साल की मोनिका ने अपनी जान दे दी. सामने आई जानकारी के मुताबिक मोनिका की मौत के बाद जब उसके घर वाले उसका अंतिम संस्कार कर रहे थे तब भी ठग वीडियो कॉल कर पुलिस की वर्दी में धमकियां दे रहे थे.