लेटेस्ट न्यूज़

Saharanpur News: सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Saharanpur Bhuteshwar Mahadev Temple News: सावन के पहले सोमवार पर सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की. पुलिस और मंदिर समिति ने सुरक्षा व व्यवस्थाएं संभालीं. सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में दोगुनी हो जाती है.

ADVERTISEMENT

सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
सावन के पहले सोमवार पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक
social share
Google CTA

Saharanpur Bhuteshwar Mahadev Temple News: सावन माह के प्रथम सोमवार पर सहारनपुर के प्राचीन सिद्धपीठ भूतेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही हजारों शिवभक्त भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक और दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए.