UPTak Baithak Logo

'यूपी 4 हिस्सों में बंटेगा, पूर्वांचल राज्य बना तो राजभर का बेटा बनेगा मुख्यमंत्री...', सुभासपा की रैली में ओपी राजभर का बड़ा बयान

उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर प्रदेश के बंटवारे का मुद्दा चर्चा में आ गया है. देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सामाजिक समरसता महारैली में कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया.

ADVERTISEMENT

ओम प्रकाश राजभर. (Photo: ITG)
ओम प्रकाश राजभर. (Photo: ITG)
social share
Google CTA

Om Prakash Rajbhar News: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर प्रदेश के बंटवारे का मुद्दा चर्चा में आ गया है. देवरिया के सोनूघाट स्थित जनता इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की सामाजिक समरसता महारैली में कैबिनेट मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश चार हिस्सों में बंटेगा. राजभर ने यह भी कहा कि अगर अलग पूर्वांचल राज्य बना तो वहां राजभर का बेटा मुख्यमंत्री बनेगा. साथ ही उन्होंने 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण में आबादी के हिसाब से हिस्सेदारी की मांग उठाई.