UPTak Baithak Logo

यूपी में 10 सीनियर IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर, जानें कहां किसे मिली नई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए. इस तबादला सूची में तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं.

ADVERTISEMENT

UP IAS Transfer List
UP IAS Transfer News (Photo: AI Generated)
social share
Google CTA

UP 10 IAS Officers Transfer News: उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने रविवार रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 10 वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभाग बदल दिए. इस तबादला सूची में तीन अपर मुख्य सचिव और सात प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं. स्वास्थ्य, ऊर्जा, उच्च शिक्षा, कृषि, पंचायती राज, खाद्य एवं रसद, श्रम और परिवहन जैसे महत्वपूर्ण विभागों में नई जिम्मेदारियां तय की गई हैं. डॉ. आशीष कुमार गोयल को ऊर्जा विभाग से हटाकर श्रम एवं सेवायोजन भेजा गया है, जबकि अमित कुमार घोष से स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा का प्रभार लेकर उन्हें उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है.