लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli Mandi Bhav Today: मौसम की मार, रायबरेली में आवक घटने से रसोई का बजट बिगड़ा, पाव भर और आधा किलो पर सिमटी ग्राहकों की खरीदारी

Raebareli Mandi Rate 3 August 2026: रायबरेली में लगातार खराब मौसम से हरी सब्जियों की आवक घटने पर कीमतें 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गई हैं. महंगाई के कारण लोग अब पाव भर या आधा किलो सब्जी खरीदने को मजबूर हैं. बिक्री घटने से सब्जी कारोबारियों की चिंता भी लगातार बढ़ती जा रही है.

ADVERTISEMENT

 मौसम की मार, रायबरेली में आवक घटने से रसोई का बजट बिगड़ा, पाव भर और आधा किलो पर सिमटी ग्राहकों की खरीदारी
मौसम की मार, रायबरेली में आवक घटने से रसोई का बजट बिगड़ा, पाव भर और आधा किलो पर सिमटी ग्राहकों की खरीदारी
social share
Google CTA

Raebareli Mandi Rate 3 August 2026: जिले में बीते एक महीने से जारी प्रतिकूल मौसम की मार अब सीधे आम आदमी की रसोई पर पड़ने लगी है. खराब मौसम के कारण मंडियों में हरी सब्जियों की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई है, जिससे इनके दामों में 40 से 50 रुपये प्रति किलो तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अचानक बढ़े इन दामों ने मध्यम और गरीब वर्ग का बजट पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है.