Raebareli Weather Today: सूखे की मार, रायबरेली में छका रहा मानसून, खेतों में पड़ीं दरारें, टकटकी लगाए बैठे किसान
Raebareli Weather 3 August 2026: रायबरेली में मानसून की बेरुखी से किसानों की चिंता बढ़ गई है. बारिश नहीं होने से धान के खेत सूख रहे हैं और दरारें पड़ने लगी हैं. नलकूपों का गर्म पानी भी फसल को नुकसान पहुंचा रहा है. उमस और गर्मी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि किसान अच्छी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
ADVERTISEMENT

सूखे की मार, रायबरेली में छका रहा मानसून, खेतों में पड़ीं दरारें, टकटकी लगाए बैठे किसान
Raebareli Weather 3 August 2026: भीषण गर्मी, बढ़ती उमस और मानसूनी बारिश की बेरुखी ने जिले के किसानों की नींद उड़ा दी है. सावन के महीने में भी झमाझम बारिश न होने से अन्नदाता के माथे पर चिंता की लकीरें गहराने लगी हैं. बादलों की आवाजाही के बावजूद बारिश न होने से धान के लहलहाते खेतों में पानी की जगह दरारें देखने को मिल रही हैं। मौसम का यह रुख सीधे तौर पर धान की रोपाई और फसल की सेहत को प्रभावित कर रहा है.
