एक छोटी सी गलती पर मनीष सिंह की आंख निकालकर जिन लोगों ने की थी खौफनाक हत्या, वो बुरे फंसे अब पछताएंगे
Varanasi Crime News: वाराणसी के घहमापुर में मामूली विवाद में मनीष सिंह की नृशंस हत्या से सनसनी फैल गई है. पीड़ित परिवार अब आरोपियों के एनकाउंटर और बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहा है.
ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi Crime News: वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घहमापुर गांव में मनीष हत्याकांड का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. यहं एक मामूली एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों की भीड़ ने 36 साल के मनीष सिंह की लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. हमलावरों का दिल मनीष की गिड़गिड़ाहट सुनकर भी नहीं पसीजा और उनकी एक आंख तक निकाल ली गई. इस हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार न्याय के लिए सड़क पर है. मनीष का परिवार अब आरोपियों के खिलाफ एनकाउंटर और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग कर रहा है.