UP Weather Update: यूपी में 2 मई को इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी
UP Weather Update: यूपी में मई की शुरुआत बारिश के साथ हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा जबकि पूर्वी यूपी के वाराणसी और गोरखपुर समेत कई जिलों में बौछारें पड़ सकती हैं.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर से करवट ले चुका है. अक्सर मई के महीने में लोगों को तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ता है. लेकिन मई के पहले हफ्ते की शुरूआत बारिश के साथ हुई है. यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहावना बन चुका है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि 3 मई से मौसम फिर से बदल जाएगा. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट किया गया है.