लेटेस्ट न्यूज़

Meerut Murder News: मेरठ में 27 साल की विवाहिता कौसर की गला रेतकर हत्या, 3 बेटियों के सामने हुई वारदात

ADVERTISEMENT

मेरठ के मजीद नगर में तीन बेटियों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी गई. बिना फोर्स एंट्री के हुए इस कत्ल ने पुलिस को उलझा दिया है. साकिब की पत्नी कौसर के हत्यारे की तलाश जारी.

social share
google news

मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके में स्थित मजीद नगर की गली नंबर तीन शुक्रवार सुबह चीख-पुकार से दहल उठी. यहाँ एक विवाहिता, कौसर की उसके ही घर में गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस खौफनाक वारदात के वक्त कौसर की तीन मासूम बेटियां घर में ही मौजूद थीं, जिनके सामने उनकी माँ ने दम तोड़ दिया.