UP Kiska: बाराबंकी सदर सीट पर क्या सपा लगाएगी जीत का चौका या बीजेपी मार लेगी बाजी?
'यूपी किसका' में आज बात बाराबंकी सदर सीट की जहां भाजपा आज तक नहीं जीत पाई है. यहां पिछले तीन चुनावों से सपा के धर्मराज यादव का कब्जा है. क्या 2027 में सपा चौका लगाएगी या भाजपा का खाता खुलेगा? जानिए सियासी समीकरण.
ADVERTISEMENT

Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश की सियासत में कुछ सीटें ऐसी हैं जो किसी खास दल का अभेद्य किला बन चुकी हैं. 'यूपी किसका' के आज के अंक में हम बात करेंगे बाराबंकी सदर सीट की. यह वो विधानसभा सीट है जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) आज तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. पिछले तीन चुनाव से यहां समाजवादी पार्टी के धर्मराज सिंह यादव (सुरेश यादव) का एकछत्र राज है. क्या 2027 के रण में सपा अपनी जीत का चौका लगा पाएगी? या फिर बीजेपी इस बार सपा के इस मजबूत गढ़ को भेदने में कामयाब होगी? आइए समझते हैं इस सीट का पूरा सियासी समीकरण.