ज्ञानवापी मस्जिद के पास दीवार पर बिना इजाजत बनाई गई गेरूआ रंग की मधुबनी पेंटिंग, मौलाना अब्दुल बातिन ने फिर ये बताया
Up News: वाराणसी में जुमे की नमाज से पहले ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के बाहर माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया
ADVERTISEMENT

Varanasi News
Varanasi-Madhubani Painting Dispute: वाराणसी में जुमे की नमाज से पहले ज्ञानवापी मस्जिद और काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4 के बाहर माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया. बता दें मस्जिद के पास एक दीवार पर मधुबनी शैली की पेंटिंग बनाई गई थी, जिसको लेकर विरोध की आशंका जताई जा रही थी. लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया. हालांकि नमाज शांतिपूर्वक खत्म हुई और कोई हंगामा नहीं हुआ. यह मामला उस छोटी दीवार से जुड़ा है, जो ज्ञानवापी मस्जिद की बेरिकेडिंग के पास है. इस दीवार की ऊंचाई करीब डेढ़ से दो फीट बताई जा रही है. हाल ही में इस पर गेरुआ रंग किया गया और मधुबनी शैली की पेंटिंग बनाई गई. यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे से पहले किया गया था.