लेटेस्ट न्यूज़

वो मेरे पिता हैं… 22 साल की शादीशुदा करिश्मा की आई थी 55 साल के ग्राम प्रधान संग भागने की खबर, अब महिला ने ये बोल सबको चौंका दिया

Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में पत्नी के प्रधान पति संग फरार होने का मामला गरमाया है. पति ने जेवर और कैश लेकर भागने का आरोप लगाया, जिसे पत्नी ने खारिज करते हुए पति पर ही प्रताड़ना का आरोप जड़ा है. फिलहाल पुलिस जांच जारी है.

ADVERTISEMENT

Jhansi News
Jhansi News
social share
google news

Jhansi News: झांसी के मऊरानीपुर में एक अजीबोगरीब मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.शिवगंज मोहल्ला के रहने वाले पुष्पेंद्र वर्मा ने अपनी 22 साल की पत्नी करिश्मा पर 55 साल के ग्राम प्रधान पति के साथ ढाई लाख कैश और जेवर लेकर फरार होने का आरोप लगाया था. लेकिन जैसे ही यह फरार पत्नी थाने पहुंची उसने पति के दावों की हवा निकाल दी. करिश्मा का कहना है कि प्रधान पति उसके पिता समान हैं. वह अपने पति से परेशान होकर अपने रिश्तेदार के घर गई थी जिसके बाद उसपर इस तरह के आरोप लगाए गए.