लेटेस्ट न्यूज़

सपा नेता कमाल अख्तर ने सचेतक पद से दिया इस्तीफा, समझिए सांसद रुचि वीरा से विवाद और 'हार के टोटके' की इनसाइड स्टोरी

SP Leader Kamal Akhtar Resigns: समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने अचानक इस्तीफा देकर यूपी की राजनीति में हलचल मचा दी. जानिए रुचि वीरा विवाद, आजम खान गुट की नाराजगी, इस्तीफे के पीछे की वजह और विधानसभा चुनाव से पहले सपा की रणनीति.

ADVERTISEMENT

SP Leader Kamal Akhtar Resigns
SP Leader Kamal Akhtar Resigns
social share
google news

SP Leader Kamal Akhtar Resigns: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के भीतर से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आ रही है. विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक (Chief Whip) कमाल अख्तर ने अपने पद से अचानक इस्तीफा दे दिया है जिसे पार्टी हाईकमान ने स्वीकार भी कर लिया है. मुरादाबाद की तेजतर्रार सांसद रुचि वीरा के साथ हुए सीधे विवाद और संगठन में वर्चस्व की जंग के बाद कमाल अख्तर का यह कदम यूपी की सियासत में चर्चा का गर्म विषय बन गया है. इस इस्तीफे के पीछे जहां आजम खान गुट की नाराजगी को शांत करने की कोशिश देखी जा रही है. वहीं इस पद से जुड़ा एक दिलचस्प चुनावी टोटका भी सामने आया है.