लेटेस्ट न्यूज़

IAS रिंकू सिंह का अचानक हो गया तबादला, अब कहां भेजा गया? डीएम राजेश कुमार पांडेय ने जारी किया आदेश

जालौन के एसडीएम आईएएस रिंकू सिंह राही का तबादला कर उन्हें उरई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम (न्यायिक) बनाया गया है. यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हुआ.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

IAS Rinku Singh Transfer: अपनी खास कार्यशैली और बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले आईएएस रिंकू सिंह राही (IAS Rinku Singh) का तबादला कर दिया गया है. जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने एक आधिकारिक आदेश जारी करते हुए रिंकू सिंह राही को जालौन तहसील से हटाकर उरई भेज दिया है.