लेटेस्ट न्यूज़

कानपुर की नाबालिग लड़की से प्यार के जरिये धर्म दलित लड़की के साथ कांड करने वाला अरमान बुरा फंसा...धर्म परिवर्तन और शरीर पर गर्म चिमटे लगाने के हैं आरोप और बंधक बनाने का आरोप

ADVERTISEMENT

Kanpur News: कानपुर में एक नाबालिग लड़की ने सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद युवक पर बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

social share
google news

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने न केवल कानून-व्यवस्था बल्कि समाज में भरोसे और रिश्तों को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. एक 17 वर्षीय दलित नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया है कि सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद उसे प्यार के नाम पर जाल में फंसाया गया, करीब एक सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया और उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया गया. पीड़िता का दावा है कि विरोध करने पर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है.