लेटेस्ट न्यूज़

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में टिन्नू यादव की भूमिका पर गहराया शक... चंपत राय से पूछताछ में ये सब आया सामने!

ADVERTISEMENT

Ram Mandir Chadhava Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में टिन्नू यादव पर सबसे ज्यादा शक जताया जा रहा है, जबकि पुलिस पूछताछ में चंपत राय ने कई अहम बातें कही हैं. जांच में अब तक करीब ₹80 लाख की बरामदगी हो चुकी है और ट्रस्ट से जुड़े कई लोगों से पूछताछ जारी है.

social share
google news

Ram Mandir Chadhava Theft Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सबसे ज्यादा चर्चा राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव की हो रही है, जो पहले ट्रस्ट से जुड़े चंपत राय के ड्राइवर रह चुके हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि चढ़ावे की गिनती और कैश ट्रांसपोर्टेशन जैसे महत्वपूर्ण कामों में उनकी भूमिका रही थी. बताया जा रहा है कि उन्हें मंदिर परिसर में काफी स्वतंत्रता से आने-जाने की सुविधा मिली हुई थी और उनकी बुलेट तक परिसर के अंदर खड़ी होती थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार उनके पास से बड़ी मात्रा में नकदी बरामद हुई है, जबकि उनके रिश्तेदार मनीष यादव से मिली रकम को जोड़कर करीब ₹23 लाख की बरामदगी सामने आई है. पूरे मामले में अब तक लगभग ₹80 लाख कैश बरामद होने की बात भी सामने आ चुकी है.